{"_id":"6a81983830bd8f6cca089741","slug":"leena-was-chosen-as-teej-queen-in-shahpur-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-178357-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शाहपुर में लीना चुनी गईं तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शाहपुर में लीना चुनी गईं तीज क्वीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। कस्बे में हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम में लीना तीज क्वीन चुनी गई। जबकि रीतू सिंघल ने द्वितीय व दिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कस्बे की मंगलापुरी मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्नेहा मित्तल ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। तीज क्वीन में प्रथम स्थान लीना, द्वितीय स्थान रीतू सिंघल व तृतीय स्थान दिशा ने प्राप्त किया। इसके अलावा ट्रेडिशनल अवार्ड ऐश्वर्या जैन, एवरग्रीन अवार्ड शिखा त्यागी व ऑल राउंडर अवार्ड राखी गोयल को दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राधा मित्तल, कविता मित्तल, गीता गोयल, ऐश्वर्या जैन, रेनू जैन, अनुश्री, नव्या जैन, दिशा गर्ग, मीनाक्षी मित्तल, पूजा गर्ग, मोनिका जैन, अलका व गौरी मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -
चरथावल में महिलाओं ने मनाई तीज
फोटो
चरथावल। कस्बे एवं देहात में हरियाली तीज पर महिलाओं ने राधा-कृष्ण के गीतों पर पींग बढ़ाई। आंगन में झूलों पर सामूहिक रूप से महिलाओं ने तीज का पर्व का लुत्फ उठाया। बाजार खुर्द में एलडीबी अध्यक्ष अंजू त्यागी के आवास पर मेहंदी प्रतियोगिता, तंबोला और तीज क्वीन कंपटीशन आयोजित किए गए। सपना, तनु, प्रियंका, शिवा, सुमेधा, अलका, गीता आदि ने सुंदर मेहंदी सजाई। बाजार कलां, महाब्रह्मणान, कानूनगोयान आदि में महिलाओं ने उमंग के साथ तीजोत्सव मनाया। मीनाक्षी गर्ग, आकृति, अंजू सिंघल, नीलम प्रेमी, सुमन जैन आदि मौजूद रहीं। संवाद