फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight between two parties, video goes viral on social media

Muzaffarnagar News: दो पक्षों में मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sun, 16 Aug 2026 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, video goes viral on social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। मोरना गांव में जानसठ मार्ग पर दो पक्षों में मामूली बात पर मारपीट हो गई। घायल एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय रेफर किया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
गांव मोरना निवासी मिन्टू ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर पर था। उसी समय पड़ोसी संजय व उसके परिजन लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया।
मारपीट करते हुए आरोपियों ने बाइक व घर के सामान में तोड़फोड़ की। मारपीट में उसका पिता लोभी लाल घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी संजय, संजीव, राजू, फूल कुमारी, दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। रविवार को राजू, दीपक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष की महिला फूल कुमारी ने पुलिस को बताया कि मिन्टू व उसके दो बेटों सोनू, काला को रास्ते में पड़ी दीवार की ईंटों को हटाने को कहा था। इस पर आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की हैं। सीओ लक्ष्मण सिंह वर्मा का कहना है कि कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed