फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Claims were washed away on the roads that turned into rivers... arrangements were submerged.

Muzaffarnagar News: नदी बन गईं सड़कों पर बह गए दावे... डूबे इंतजाम

Mon, 17 Aug 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Claims were washed away on the roads that turned into rivers... arrangements were submerged.
शहर के ​शिव चौक पर  बारिश के दौरान जलभराव : संवाद
मुजफ्फरनगर। बारिश से एक बार फिर पालिका के जलनिकासी के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। शहर में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। शिव चौक पर वाहनों का गुजरना मुश्किल रहा। कॉलोनियों में जलभराव हुआ। जलभराव में बच्चे तैरते नजर आए। जिले में 82.6 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही आसमान में बादल छाने शुरू हो गए थे। रविवार तड़के पांच बजे जिलेभर में हल्की बारिश हुई। सुबह के समय भी रिमझिम होती रही। दोपहर के समय शहर के अलावा भोपा, बुढ़ाना मोड़, पीनना समेत अन्य क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। शहर में देर रात तक बारिश जारी रही, जबकि देहात क्षेत्र में बारिश थम गई।
विज्ञापन

बारिश के कारण मेरठ-रुड़की रोड स्थित शिव चौक पर जलभराव हो गया। वाहन चालकों को यहां सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर की रैदासपुरी, खालापार, जसवंतपुरी, रामपुरी, शाहबुद्दीनपुर रोड समेत अन्य क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

nसफाई पर खर्च...फिर भी अटे नाले : निकासी की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार न हो पाने के कारण प्रत्येक बारिश शहर में जल भराव का कारण बनती है। शहर में छोटे-बड़े 80 नाले हैं, जिनमें से 32 बड़े नालों की सफाई नगर पालिका निर्माण विभाग की ओर से टेंडर जारी कर कराई गई।
32 नालों की सफाई पर करीब तीन करोड़ रुपये का खर्च आया। जबकि 48 नालों की सफाई पालिका स्वास्थ्य विभाग की ओर से गैंग लगाकर कराई गई। नालों की सफाई पर करोड़ों खर्च करने के बावजूद बारिश के बाद करीब डेढ़ घंटा तक अलग-अलग क्षेत्रों में निकासी अवरुद्ध रही।
nनंगला कबीर में तालाब ओवरफ्लो : जानसठ के गांव नंगला कबीर में बारिश के पानी से गांव का मुख्य तालाब ओवरफ्लो हो गया, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया है। प्रशासन की ओर से तालाब का पानी कम करने के लिए डीजल पंपसेट लगाए गए हैं।

पंपसेट से अतिरिक्त पानी नजदीकी नाले में बहाया जा रहा है। एडीओ पंचायत ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

शहर के शिव चौक पर  बारिश के दौरान जलभराव : संवाद

शहर के शिव चौक पर  बारिश के दौरान जलभराव : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed