{"_id":"6a820c2d58c711dabb0438ba","slug":"lord-maharaj-daksha-prajapatis-procession-was-taken-out-in-khatauli-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-178374-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली में निकाली गई भगवान महाराज दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली में निकाली गई भगवान महाराज दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा
विज्ञापन
खतौली में निकाली गई महाराज दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। भगवान महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।यात्रा में धार्मिक झांकियां, घोड़ा बग्गी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
जानसठ मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार सुबह हवन पूजन किया गया। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराज दक्ष प्रजापति के जीवन, इतिहास, आदर्शों तथा समाज की एकता और विकास के विषय पर विचार प्रकट किए।
वक्ताओं ने समाज के युवाओं को संस्कारित उच्च शिक्षा दिलाए जाने आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज की उन्नति संभव है। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा जानसठ बस अड्डा, फलावदा मोड़, जानसठ तिराहा, घंटाघर, इंदिरा मूर्ति, सीएचसी होते हुए गंगनहर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महाराज दक्ष प्रजापति की रथ में विराजमान प्रतिमा, धार्मिक झांकियां, डीजे तथा रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा आयोजन समिति में अध्यक्ष संदीप रोधिया प्रजापति, संस्थापक सतेंद्र कुमार, संरक्षक सहेंद्र खिवालिया, मांगेराम, राजेंद्र प्रजापति, सोनू, सुनील, राहुल दक्ष, बालकराम, सर्वेश, अनुज इंद्रवाल, सौरभ आदि का सहयोग रहा। शोभायात्रा के दौरान प्रसाद का वितरण किया गया।