फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The last vestige of the queen's palace has been reduced to rubble.

Muzaffarnagar News: मलबे में बदल गई रानी के महल की आखिरी निशानी

Mon, 17 Aug 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The last vestige of the queen's palace has been reduced to rubble.
जानसठ के मोहल्ला बुधबाजार में गिरती जर्जर दीवार। स्रोतः वीडियो
जानसठ। कस्बे के मोहल्ला बुध बाजार में खंडहर में बदल चुके रानी के महल की दीवारें भी आखिरकार मलबे में तब्दील हो गई। दीवारे गिरने की संभावना के चलते आसपास के मकान खाली करा दिए थे लेकिन मलबा गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दीवारें गिरती देख लोगों ने वीडियो बनाए। दीवारे गिरने की वीडियो वायरल हुई है। कथा हैं कि सैकड़ों साल पहले इसी महल की छत से जानसठ की रानी गंगा के दर्शन करती थीं।
विज्ञापन

बुध बाजार का खंडहर रानी के महल के नाम से प्रसिद्ध है। छत काफी पहले गिर चुकी थी और वर्तमान में इसके चारों तरफ मकान बने हैं। दीवारें पूरी तरह से जर्जर हो गईं थी। शनिवार सुबह मोहल्ले के लोगों को अहसास हुआ कि महल के एक तरफ की चार फुट चौड़ी और करीब 30 फुट ऊंची दीवार कभी भी गिर सकती है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी एसडीएम रश्मि लांबा को दी। एसडीएम और नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. मोहम्मद आबिद मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने तुरंत दीवार के पास स्थित मकानों में रहने वाले परिवारों को बाहर निकल जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को गांव गढ़ी मार्ग को भी बैरिकेडिंग लगाकर बंद कराया। एसडीएम के जाने के करीब आधा घंटे के बाद ही दीवार भरभराकर कर गिर गई। मलबे से सौराज और रामधारी के मकानों की छज्जी क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार गिरने का धमाका दूर तक सुना गया। नगर पंचायत कर्मचारियों ने दो जेसीबी मशीनें मंगवाकर शनिवार देर रात मलबे को हटाकर आवागमन शुरू कराया।

जानसठ के मोहल्ला बुधबाजार में गिरती जर्जर दीवार। स्रोतः वीडियो

जानसठ के मोहल्ला बुधबाजार में गिरती जर्जर दीवार। स्रोतः वीडियो

जानसठ के मोहल्ला बुधबाजार में गिरती जर्जर दीवार। स्रोतः वीडियो

जानसठ के मोहल्ला बुधबाजार में गिरती जर्जर दीवार। स्रोतः वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed