Meerut: साइकिल चलाओ, फिट रहो, पर्यावरण बचाओ, मेरठ में निकलेगी 60 किमी तक की जागरूकता राइड
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 7 जून को मेरठ में 15, 30 और 60 किलोमीटर की जागरूकता साइकिल राइड आयोजित की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 7 जून को मेरठ में वर्ल्ड बाइसिकल डे राइड 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर साइकिल प्रेमी और फिटनेस के प्रति जागरूक लोग एक विशेष जागरूकता राइड में हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
सुबह 5 बजे शुरू होगी राइड
अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट सचिन कुमार ने बताया कि राइड की शुरुआत सुबह 5 बजे मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी के सामने प्रो बाइसिकल शॉप से होगी। प्रतिभागियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि राइड निर्धारित समय पर शुरू हो सके।
यह भी पढ़ें: Deoband: जैश और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था मोहतशिम, व्हाट्सएप पर आतंकियों को देता था OTP
15, 30 और 60 किलोमीटर के विकल्प
राइड मवाना रोड से शुरू होकर सलारपुर के रास्ते आउटर रिंग रोड पर पहुंचेगी। इसके बाद प्रतिभागी अपनी क्षमता और सुविधा के अनुसार 15, 30 या 60 किलोमीटर की दूरी में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकेंगे। आयोजक रिंकू पवार के अनुसार यह आयोजन साइकिलिंग को पर्यावरण के अनुकूल, स्वास्थ्यवर्धक और टिकाऊ परिवहन के रूप में बढ़ावा देने का संदेश देगा।
सुरक्षा नियमों का करना होगा पालन
आयोजकों के अनुसार 11 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी राइड में हिस्सा ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों के लिए हेलमेट और सुरक्षा उपकरण पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि दूरी पूरी करने के बाद प्रतिभागी अपने-अपने निर्धारित मार्ग के अनुसार राइड समाप्त कर सकेंगे। आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।