सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 10 year old boy jumped to his death to steal a kite, roof linter broke, died

Muzaffarnagar: पतंग लूटने के लिए 10 साल के बालक ने लगाई मौत की छलांग, छत का लिंटर टूटा, मलबे में दबकर जान गई

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 09 Feb 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

खेड़ी फिरोजाबाद गांव में कक्षा तीन में पढ़ने वाले अबूजर ने अपने घर की छत से बाथरूम की छत पर छलांग लगा दी। छत टूट गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल था। 

Muzaffarnagar: 10 year old boy jumped to his death to steal a kite, roof linter broke, died
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ककरौली स्थित खेड़ी फिरोजाबाद गांव में पतंग पकड़ने के प्रयास में 10 साल के अबूजर ने अपने मकान की छत से बाथरूम की छत पर छलांग लगा दी। यह छलांग उसके लिए जानलेवा साबित हुई। बाथरूम की छत टूट गई। छत का सारा मलबा मासूम के ऊपर गिरा। गंभीर घायल होने के कारण परिजन उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
Trending Videos

 

रविवार दोपहर के समय गांव में बच्चों का हुजूम अपने घरों की छतों पर पतंगबाजी का आनंद ले रहा था। इसी बीच अबूजर भी अपने मकान की छत पर अन्य बच्चों के साथ मौजूद था। अचानक एक पतंग कटकर आई। पतंग को पकड़ने की ललक में अबूजर ने अपने मकान की छत से नीचे बने बाथरूम की कमजोर छत पर छलांग लगा दी। छत टूट गई और अबूजर मलबे में दब गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। गिरने और मलबे के नीचे दबने के कारण अत्यधिक खून बहने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अबूजर तीसरी कक्षा का छात्र था। उसकी मौत से उसके पिता वाजिद, मां अफरोज और बहनों आफिया व सफिया गहरे सदमे और गम में डूब गए हैं। सबका रोकर बुरा हाल था। 
 

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि यह एक दुर्घटना है और वह इस मामले में आगे की कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed