{"_id":"6a550823d901e31010017a5f","slug":"muzaffarnagar-attendant-punches-patient-on-the-nose-at-district-hospital-patient-dies-from-bleeding-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: जिला अस्पताल में तीमारदार ने मरीज की नाक पर मारा घूंसा, खून बहने से मौत; सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: जिला अस्पताल में तीमारदार ने मरीज की नाक पर मारा घूंसा, खून बहने से मौत; सामने आई ये वजह
Mon, 13 Jul 2026 09:16 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:16 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के गांव बिलासपुर निवासी वेल्डर रमेश पाल को लिवर सिरोसिस होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। यहां उनका एक महिला मरीज से झगड़ा हो गया। महिला के बेटे संजय कुमार ने रमेश को घूंसा मार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
रमेश पाल की फाइल फोटो और आरोपी संजय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में कहासुनी होने के बाद नाक पर घूंसा लगने से एक मरीज की मौत हो गई। वेल्डर रमेश पाल (48) ने कथित तौर पर वार्ड में भर्ती एक महिला के साथ अभद्रता की थी। महिला के साथ मौजूद तीमारदार संजय कुमार ने रमेश पाल की नाक पर घूंसा मार दिया। अत्यधिक खून बहन से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया है और गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी रमेश पाल को लिवर सिरोसिस की गंभीर बीमारी के चलते 10 जुलाई को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात वह वार्ड में भर्ती था। वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज, गऊशाला रोड निवासी कमला देवी के तीमारदार बेटे संजय कुमार के साथ उसका झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक वेल्डर के बेटे सागर पाल के अनुसार, संजय और उसके साथ मौजूद तीन-चार अन्य लोगों ने उसके पिता पर हमला किया। आरोप है कि इसी दौरान रमेश पाल के नाक पर घूंसा लगने से गंभीर चोट लगी, जिसके कारण खून का बहना बंद नहीं हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजय कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया गया।
अस्पताल प्रशासन का पक्ष
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज के साथ अभद्रता किए जाने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी ली गई है और वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है।

ये बोले सीओ
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-सीओ सिटी, सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी देखें...
Shamli: बीएसएफ का सिपाही निकला चोर, सीसीटीवी फुटेज से चढ़ा हत्थे, लाखों के जेवर बरामद, ये है पूरा मामला