फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Welder murdered in a brazen attack; Asim caught in an encounter... Meena arrested from home.

Muzaffarnagar News: एलान कर की गई वेल्डर की हत्या, मुठभेड़ में पकड़ा गया आसिम...घर से गिरफ्तार हुई मीना

Mon, 10 Aug 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Welder murdered in a brazen attack; Asim caught in an encounter... Meena arrested from home.
मृतक नसीम उर्फ तालिब
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के सफीपुर पट्टी में मेरठ के लक्खीपुरा निवासी वेल्डर नसीम उर्फ तालिब सैफी (28) की हत्या एलान कर की गई। आरोपी ने तीन महीने पहले ही वेल्डर के पिता को मोबाइल पर कॉल कर हत्या का एलान किया था। पुलिस ने आरोपी आसिम अब्बासी को लुहसाना मार्ग से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। वेल्डर की पत्नी मीना को पुलिस ने घर से ही पकड़ा।
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करने पर दोनों ने वारदात की साजिश रची। वेल्डर को कॉल कर मेरठ से बुलाया गया। वारदात की सुबह हमलावर ने बुगदा (मीट काटने का औजार) लेकर घर पर जाकर गाली-गलौज की। वेल्डर विरोध करते हुए गली तक पहुंच गया, जिसके बाद हमलावर ने उसे गिराकर 17 वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार को आसिम के भनवाड़ा से लुहसाना की तरफ आने की सूचना मिली। पुलिस की घेराबंदी होते ही आरोपी ने तमंचे से फायरिंग की और गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से तमंचा, बुगदा बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना को भी सफीपुर पट्टी स्थित किराये के घर से गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों आरोपियों का चालान किया गया है। बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी विवेचक सुभाष अत्री ने बताया कि हत्याकांड में महिला की साजिश होने के मोबाइल से सबूत मिले हैं।
---------
गालियां देकर उकसाया...घर से निकलते ही मार डाला
बुढ़ाना। सफीपुर पट्टी में किराए के मकान में बहन के साथ रह रही मीना ने चार अगस्त को कॉल कर मेरठ से अपने शौहर नसीम को बुलाया। साजिश के तहत शनिवार सुबह साढ़े छह बजे पड़ोस में ही रहने वाला आसिम बगदा लेकर मीना के घर के सामने पहुंचा नसीम को गालियां देने लगा। छह बजकर 40 मिनट पर नसीम घर से निकलकर विरोध करने लगा। हमलावर उसे उकसाते हुए गली के सुनसान हिस्से में ले गया और इसके बाद 15 सेकंड में 17 वार कर हत्या कर दी। संवाद
-----
वेल्डर सूरत गया, मायके में मीना...फिर आसिम की एंट्री
फोटो
बुढ़ाना। नसीम उर्फ तालिब और मीना की शादी साल 2022 में हुई थी। मेरठ में मकान का बंटवारा होने के बाद मिले पांच लाख रुपये लेकर वह पत्नी के कहने पर बुढ़ाना में मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगा। बाद में उसे आर्थिक तंगी में यह मकान बेचना पड़ा। रोजी-रोटी के बिजली और वेल्डिंग का काम करने के लिए नसीम गुजरात के सूरत चला गया।
मीना सफीपुर पट्टी में वह अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रहने लगी। नसीम भी यहीं आती और परिवार के लिए खर्च भेजता रहता था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले आसिम की मीना की जिंदगी में एंट्री हो गई। नसीम को पता चला तो रोज झगड़ा होने लगा। कभी पत्नी को समझाया तो कभी धमकाया। आसिम का सहारा मिलते ही मीना अपने पति की बातों से परेशान रहने लगी।
कक्षा 12 तक पढ़ा आसिम गुरुग्राम में पैथोलॉजी लैब पर काम करता था। छह महीने पहले वह मीना को भी गुरुग्राम ले गया और यहां दो महीने रहे। नसीम और आसिम के बीच इस बात पर भी झगड़ा हुआ था। अवैध संबंधों की इस कहानी में गुरुग्राम में ही हत्या की योजना बनाई गई। संवाद
---

धमकी.. नसीम बुढ़ाना आया तो मार डालूंगा
बुढ़ाना। मृतक नसीम के बड़े भाई वादी आकिल ने बताया कि आसिम ने तीन माह पहले उनके पिता तौसिफ को मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी कि वह मीना से निकाह करेगा। आज के बाद वह नसीम को बुढ़ाना न भेजे। नसीम बुढ़ाना आया उसकी हत्या कर दी जाएगी। वह 25 जुलाई को सूरत से आया था। चार अगस्त को पिता से बीस हजार रुपये लेकर सूरत जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन बुढ़ाना पहुंच गया। मीना ने ससुराल में फोन कर नसीम के झगड़े में घायल होने की सूचना दी थी। मेरठ अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। वह सात भाई व एक बहन है। तालिब से दो छोटे भाई हैं। संवाद
---------
कांधला से आकर बुढ़ाना में बसा मीना का परिवार
बुढ़ाना। आरोपी मीना का परिवार मूल रूप से शामली के कांधला का रहने वाला है। करीब 20 साल पहले उसका शकील बुढ़ाना की सफीपुर पट्टी में आकर रहने लगा। यहीं पर शकील की दोनों बेटियां एक मकान में किराए पर रह रही थीं। मीना की गिरफ्तारी के बाद उसका चार वर्षीय बेटा अल्तमश, डेढ़ वर्षीय बेटी अनाविया अपनी मौसी के पास रह रहे हैं।

---
ये था मामला
मेरठ के लक्खीपुरा निवासी तालिब शनिवार सुबह बुढ़ाना की चांद मस्जिद के पास किराए के मकान में अपनी पत्नी मीना के साथ बैठा हुआ था। इस बीच उसकी पत्नी के प्रेमी आसिम ने दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज की। तालिब घर से बाहर निकला तो हमलावर ने बुगदा से 17 वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई आकिल ने आसिम और मीना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मृतक नसीम उर्फ तालिब

मृतक नसीम उर्फ तालिब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed