सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Bag tied on bike collides with truck, father, son and nephew die after being crushed by tires

Muzaffarnagar: ट्रक से टकराया बाइक पर बंधा बैग, टायरों से कुचलकर बाप-बेटे और भांजे की मौत, खून से सना हाईवे

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 07 Jun 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के सोनीपत निवासी संदीप, अपने बेटे वंश और भांजे नरेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहा था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिसौना कट के पास दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। 

Muzaffarnagar: Bag tied on bike collides with truck, father, son and nephew die after being crushed by tires
नरेंद्र और संदीप की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार में सड़क हादसे में सोनीपत निवासी 35 वर्षीय संदीप, उसके 11 वर्षीय बेटे वंश और 22 वर्षीय भांजे नरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का रोकर बुरा है। 

 

हरियाणा के सोनीपत निवासी नाई का काम करने वाला संदीप, अपने बेटे व भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहा था। पानीपत-खटीमा हाईवे से होते हुए छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिसौना कट के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक पर बंधे बैग के कारण अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक के अगले टायर से टकरा गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाइक सवार तीनों लोग ट्रक के पिछले टायर के नीचे जा गिरे और तीनों की मौत हो गई। एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने वाहन चालकों से संभलकर व धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।
 
विज्ञापन

बेटे को नई जिंदगी की शुरुआत कराने ले जा रहा था सैलून संचालक
सोनीपत के रामपुर से सैलून संचालक संदीप अपने बेटे और भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकला। गांव रामपुर से संदीप अक्सर हरिद्वार जाता रहता था। गर्मी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या भी घाट पर पहुंचती है, ऐसे में मकसद कक्षा छह में पढ़ने वाले बेटे को नई जिंदगी से रूबरू कराने का मन में रहा। छपार के नजदीक हादसे ने परिवार को हमेशा के लिए गम दे दिया। हाईवे पर ओवरटेक के दौरान भूल से सफर हमेशा के लिए थम गया। संदीप के परिवार में बेटे वंश के अलावा पत्नी और तीन छोटी बेटियां कुशू, अक्कू व जिया हैं। उसके दो भाई हैं। वह गंगा स्नान के साथ बेटे को हरिद्वार में काम करने के तौर-तरीके सिखाने के लिए लेकर जा रहा था।
 

हादसे की जानकारी पाकर एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने सीओ यातायात रविंद्र कुमार, सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया जबकि चालक भाग गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।

एसपी देहात ने ली जानकारी
एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने सीओ यातायात रविंद्र कुमार, सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। तीनों शवों को मोर्चरी भिजवा दिया है। 
 

चार बजे जगे...फिर हरिद्वार के लिए निकले
शनिवार सुबह लगभग चार बजे वह अपने बेटे तथा भांजे नरेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार के लिए चला था। छपार क्षेत्र में लगभग साढ़े नौ बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिसौना कट के पास पहुंचने पर वह तीन हादसे का शिकार हो गए।

भतीजा सुनील, अनिल, सोनी, प्रधान जय प्रकाश थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि संदीप अपने बेटे व भांजे के साथ हरिद्वार जा रहा था। वह पहले भी जाता रहता था। वहां पर वह अपना पुश्तैनी काम कर कुछ पैसा भी कमा लेता था। वह अब अपने बेटे को हरिद्वार में काम के बारे में जानकारी देने व गुर देने जा रहा था। उसका भांजा नरेंद्र सोनीपत एक आटा मिल में काम करता था। वह कुंवारा और अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी तीन बहनें हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed