सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Employer Detained After Video of Assaulting Domestic Worker Goes Viral in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: नौकर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, आरोपी मालिक पुलिस हिरासत में

Fri, 26 Jun 2026 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में नौकर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी मालिक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित को पुलिस संरक्षण में रखा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Employer Detained After Video of Assaulting Domestic Worker Goes Viral in Muzaffarnagar
नौकर की पिटाई का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल थाना क्षेत्र के रोनी हरजीपुर गांव में नौकर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी मालिक को हिरासत में ले लिया गया, जबकि पीड़ित नौकर को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: चौकी के पास हुई मुठभेड़, महिला सिपाही से लूट समेत 34 मामलों में वांछित था महताब, दरोगा भी घायल
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो 
वायरल वीडियो में बबलू उर्फ मनोज नामक व्यक्ति अपने नौकर राजू के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।

आरोपी हिरासत में, पीड़ित को मिला संरक्षण 
पुलिस के अनुसार पीड़ित राजू की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह बिहार के कटिहार जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और आरोपी के यहां काम करता था। पुलिस ने राजू को संरक्षण में लेते हुए आरोपी बबलू उर्फ मनोज पुत्र जगपाल को हिरासत में ले लिया है।

मामले में आगे की कार्रवाई जारी 
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed