पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scramble to pick up passengers: Drivers of two Roadways buses clash.

Muzaffarnagar News: यात्रियों को बैठाने की होड़, दो रोडवेज बसों के चालकों में मारपीट

Fri, 26 Jun 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Scramble to pick up passengers: Drivers of two Roadways buses clash.
खतौली। यात्रियों को बैठाने की जल्दी में दो रोडवेज डिपो की बसों के चालकों के बीच मारपीट हुई। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस प्रकार दौड़ाई जा रही बसों से यात्रियों और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान जोखिम में रहती है। दौड़ती बसों के बीच एक बाइक सवार आ गया। इस दौरान बड़ा हादसा होने बचा।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह रोडवेज की दो बसों के चालकों के बीच यात्रियों को बैठाने को लेकर होड़ लग गई। दोनों बसें तेजी से सड़क पर दौड़ रही थी। बस ने दूसरी बस को पास करने का प्रयास किया तो एक बाइक सवार दोनों बसों के बीच आ गया। इस दौरान हादसा होने से टल गया। जीटी मार्ग पर गोगा जाहरवीर म्हाड़ी के निकट एक चालक ने अपनी बस को दूसरी बस के सामने खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों रोडवेज बसों के चालकों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान किसी ने मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

--
बसों की जानकारी कर उनके चालकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। - राकेश कुमार, एआरम खतौली डिपो
------------------
बसों को दौड़ाने में हो चुके हैं हादसे
यात्रियों को बैठाने की होड़ में कई हादसे हो चुके हैं। विगत वर्ष जानसठ तिराहे पर दो बसों के बीच फंस कर एक रोडवेज बस के परिचालक की मौत हो गई थी। गांव भैंसी में दौड़ती रोडवेज बस की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र तोमर, नौशाद अहमद, सभासद दानिश का कहना है कि रोडवेज बसों के चालक यात्रियों को बैठाने के चक्कर में बसों को दौड़ाते हैं। इस कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बसों के दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed