फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Khatauli Youth Runs 50 km to Pura Mahadev, Offers Jalabhishek After Parents' Wish Fulfilled

Muzaffarnagar: निशांत ने 50 किमी दौड़कर पुरा महादेव में किया जलाभिषेक, की माता-पिता के स्वास्थ्य की कामना

Fri, 31 Jul 2026 05:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 31 Jul 2026 05:10 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी निशांत पांचाल ने माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना पूरी होने पर 50 किलोमीटर दौड़कर पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Khatauli Youth Runs 50 km to Pura Mahadev, Offers Jalabhishek After Parents' Wish Fulfilled
दौड़कर किया शिव का जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली निवासी निशांत पांचाल ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था का अनोखा उदाहरण पेश किया। माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने खतौली से बागपत स्थित पुरा महादेव मंदिर तक करीब 50 किलोमीटर की लगातार दौड़ लगाई और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन




छह घंटे में पूरी की 50 किलोमीटर की दौड़
आवास विकास कॉलोनी निवासी निशांत ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले भगवान शिव से अपने माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की थी। मनोकामना पूरी होने के बाद उन्होंने यह कठिन यात्रा करने का संकल्प लिया। उन्होंने 31 जुलाई की सुबह तीन बजे दौड़ शुरू की और लगातार छह घंटे दौड़ने के बाद सुबह नौ बजे पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आर्यन के नाम का टैटू देखते ही भड़का था हिस्ट्रीशीटर, छात्रा पर बरसाईं गोलियां; हथियार सप्लायर की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते भर मिला लोगों का सहयोग
निशांत ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान राहगीरों और श्रद्धालुओं ने उनका उत्साह बढ़ाया। श्री पुरा महादेव मंदिर प्रशासन ने भी उन्हें पूरा सहयोग दिया, जिससे यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हो सकी। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

निजी कंपनी में हैं अकाउंट ऑफिसर
निशांत पांचाल एक निजी कंपनी में अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता सत्यपाल सिंह निर्माण ठेकेदार हैं, जबकि माता कमलेश देवी गृहिणी हैं। निशांत का कहना है कि यह दौड़ केवल एक शारीरिक चुनौती नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति उनकी श्रद्धा, आस्था और माता-पिता के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed