फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Sushil Moonch missing... Police unable to serve notice; this is the response given to the court

Muzaffarnagar: सुशील मूंछ लापता..., तीन साल से नोटिस तामील नहीं करवा पाई पुलिस, कोर्ट से भगौड़ा घोषित

Wed, 15 Jul 2026 11:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 15 Jul 2026 11:08 PM IST
सार

प्रदेश की सरकार ने 2023 में मुजफ्फरनगर के मथेड़ी गांव निवासी सुशील मूंछ के खिलाफ आपराधिक अपील दाखिल की थी। लगभग तीन वर्ष बाद भी पुलिस अभियुक्त को नोटिस नहीं दे पाई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Sushil Moonch missing... Police unable to serve notice; this is the response given to the court
सुशील मूंछ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतनपुरी थाने की पुलिस जनपद के टॉप 10 अपराधियों में शामिल सुशील उर्फ मूंछ को नोटिस तामील नहीं करा पाई है। अभी तक रिपोर्ट भी न्यायालय में प्रेषित नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि मथेड़ी में मूंछ के घर कोई नहीं मिला। राज्य सरकार ने तीन मई 2023 को रतनपुरी के मथेड़ी गांव निवासी सुशील उर्फ मूंछ के खिलाफ आपराधिक अपील दाखिल की थी। अपील दाखिल होने के लगभग तीन वर्ष बाद भी पुलिस अभियुक्त को नोटिस नहीं दे पाई है।
विज्ञापन

 

न्यायालय ने आठ जुलाई को आदेश में कहा था कि प्रथम दृष्टया यह माना है कि नोटिस तामील न करवाने का अर्थ है कि पुलिस अभियुक्त सुशील उर्फ मूंछ को अपील में हुए विलंब का लाभ देना चाहती है। न्यायालय ने अभियुक्त सुशील उर्फ मूंछ को 15 जुलाई को नोटिस के जरिये तलब किया था। बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल नहीं की। थाना प्रभारी रतनपुरी राकेश कुमार का कहना है कि सुशील मूंछ के घर पर कोई नहीं मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत घोषित कर चुकी भगोड़ा
अदालत ने पिछले साल सुशील मूंछ को गैंगस्टर के 25 साल पुराने मुकदमे में हाजिर नहीं होने पर भगौड़ा घोषित किया था। हत्या और हत्या के प्रयास के मुकदमों के आधार पर 2001 में मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ, शहर के अग्रसेन विहार निवासी कुंवरपाल और चंदन के खिलाफ तत्कालीन सिविल लाइन एसओ श्रीभगवान शर्मा ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। 
विवेचना एसओ डीएन वर्मा ने की। बचाव पक्ष ने प्रकरण में हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। इस दौरान चंदन की मृत्यु हो गई। अदालत में हाजिर नहीं होने के कारण पिछले साल 30 जनवरी को सुशील मूंछ के स्थायी वारंट जारी किए थे और पत्रावली दफ्तर दाखिल कर दी गई है। इससे पहले पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

ये भी देखें...
रालोद: 'प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही पार्टी', क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने दिया बयान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed