फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Three sons were taking their father from Haridwar to Delhi, seated in a *Kanwar*; father died

Muzaffarnagar: कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से दिल्ली ले जा रहे थे तीन बेटे, रास्ते में पिता की मौत

Mon, 03 Aug 2026 05:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 03 Aug 2026 05:38 PM IST
सार

दिल्ली के बदरपुर निवासी तीन भाई माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर ला रहे थे। हरिद्वार से जल उठाकर चल दिए थे। मुजफ्फरनगर के छपार में पिता की तबीयत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three sons were taking their father from Haridwar to Delhi, seated in a *Kanwar*; father died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बदरपुर निवासी अमित, उसके भाई दीपक और मनीष की काफी दिनों से इच्छा थी कि वह अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से जल लेकर आएं। लेकिन उनकी इच्छा रास्ते में दम तोड़ गई। वह कांवड़ में माता-पिता को बैठाकर लेकर तो आए, लेकिन रास्ते में उनके पिता जगदीश (60) की मौत हो गई।

विज्ञापन


सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले तीनों भाइयों में प्रेम हैं। उनके पिता जगदीश मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। तीनों भाई भी पिता का हाथ बंटाने के लिए काम करते रहते थे। तीनों भाइयों की काफी दिनों से इच्छा थी कि वह माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएं। 
विज्ञापन

तीनों भाई चार दिन पहले माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से जल लेकर चले थे। विभिन्न स्थानों पर रुकते हुए वह अपनी यात्रा को पूरा कर रहे थे। हरिद्वार से आते हुए वह छपार क्षेत्र में सिसौना लिंक मार्ग पर रुके थे। इसी दौरान उनके पिता को सांस लेने में परेशानी हुई। वह एंबुलेंस की मदद से पिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उपचार दिया लेकिन कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों भाइयों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया। वह शव लेकर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed