{"_id":"6a1351082388cdfef909b7b8","slug":"opening-match-proves-thrilling-charthawal-club-emerges-victorious-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-171983-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रोमांचक रहा उद्घाटन मुकाबला, चरथावल क्लब ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रोमांचक रहा उद्घाटन मुकाबला, चरथावल क्लब ने मारी बाजी
विज्ञापन
चरथावल में नाइट लीग क्रिकेट टूनार्मेंट का उद्घाटन करते अतिथि: संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरथावल। गांधी इंटर कॉलेज मैदान पर नाइट टी-10 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच राज्जूपुर क्लब और चरथावल क्लब के बीच रोमाचंक रहा। चरथावल की टीम ने चार रनों से बारी मारी। नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन त्यागी और कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच का टॉस कराया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
चरथावल क्लब और राज्जूपुर क्लब के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चरथावल क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में 131 रन बनाए। लेकिन राज्जुपुर की टीम 10 ओवर में 128 रन ही बना सकी। रोमांचक मुकाबले में चरथावल क्लब ने 4 रन से शानदार जीत दर्ज की।
शानदार बॉलिंग की बदौलत थाने के आरक्षी नितिन को प्लेयर ऑफ द मैच मिला। शामली के बुटराड़ा निवासी शुऐब खान ने कमेंट्री की। दूधिया रोशनी वाले मैदान पर खेल प्रेमियों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि चेयरमैन ने कहा खेल प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों में परस्पर सद्भावना और सौहार्द बढ़ता है।कमेटी सदस्य जावेद मलिक, सय्यद सालिक, कुणाल, निशांत गोगी, प्रमोद तथा अंपायर के रूप में अंकित आर्य व आशु और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Trending Videos