सब्सक्राइब करें

Muzaffarnagar: गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, स्नान को पहुंचे हजारों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा शुकतीर्थ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2026 01:44 PM IST
सार

गंगा दशहरा के अवसर पर पौराणिक शुकतीर्थ में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना, अक्षय वट पर मनोकामना और संतों के संदेशों के बीच पूरा तीर्थ क्षेत्र भक्ति में सराबोर रहा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Thousands Gather at Shukteerth for Holy Dip on Ganga Dussehra
शुकतीर्थ पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर पौराणिक शुकतीर्थ में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। ज्येष्ठ दशहरा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु तीर्थ नगरी पहुंचे और ब्रह्म मुहूर्त से प्रारंभ हुए मुख्य गंगा स्नान में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा तट पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में डूबा नजर आया।



Muzaffarnagar: Thousands Gather at Shukteerth for Holy Dip on Ganga Dussehra
शुकतीर्थ पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान के साथ मंदिरों में उमड़ी आस्था
गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। श्री शुकदेव मंदिर, हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम तथा मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दर्शन कर प्रसाद अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, समाज की उन्नति और राष्ट्र कल्याण की कामना की। तीर्थ क्षेत्र में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति कार्यक्रमों का क्रम जारी रहा।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: वेस्ट यूपी में नौतपा शुरू, आज से और बढ़ेगा तापमान, चिकित्सक दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह

 
Trending Videos
Muzaffarnagar: Thousands Gather at Shukteerth for Holy Dip on Ganga Dussehra
शुकतीर्थ पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
अक्षय वट पर मांगी मनोकामनाएं
प्राचीन अक्षय वट के नीचे महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक धागे बांधकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर धार्मिक कथाएं सुनीं और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। तीर्थ जीर्णोद्धारक संत विभूति वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की समाधि पर भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Thousands Gather at Shukteerth for Holy Dip on Ganga Dussehra
शुकतीर्थ पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
नक्षत्र वाटिका में भी रही भारी भीड़
गंगा तट स्थित नक्षत्र वाटिका श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। यहां दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।
 
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Thousands Gather at Shukteerth for Holy Dip on Ganga Dussehra
शुकतीर्थ पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
गंगा मानव कल्याण की अमृतधारा : स्वामी ओमानंद
भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने गंगा दशहरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा भारत की आत्मा, जन-जन की आस्था और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि गंगा जीवनदायिनी और मोक्षदायिनी है। गंगा का जल अमृत के समान है और यह मानव जीवन के हर पड़ाव पर साथ देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने का आह्वान करते हुए कहा कि तीर्थों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed