सब्सक्राइब करें

UP: मेरठ कचहरी में मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई, 13 नामजद और 60 अज्ञात वकीलों पर FIR, ये है पूरा वाकया

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 23 May 2026 11:43 AM IST
सार

Meerut News: मेरठ में वकील आमिर खान और उनके क्लाइंट परीक्षितगढ़ निवासी फखरुद्दीन पक्ष के बीच कचहरी में मारपीट हो गई। वकीलों ने कुछ युवकों को बुरी तरह पीटा। पुलिस उन्हें बचाकर ले गई थी। अब इस मामले में वीडियो के आधार पर वकीलों पर एफआईआर दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
UP: Major action in the case of assault in Meerut court, FIR against 13 named and 60 unknown lawyers
कचहरी में मारपीट मामला। - फोटो : अमर उजाला
कचहरी परिसर में वकीलों द्वारा युवकों को बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने के गंभीर मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 60 अज्ञात वकीलों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना वकील की फीस को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। युवकों को पीटा गया और पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की की गई। 

 
UP: Major action in the case of assault in Meerut court, FIR against 13 named and 60 unknown lawyers
पुलिस के साथ खींचतान। - फोटो : अमर उजाला
परीक्षितगढ़ के सिखेड़ा गांव निवासी शेर खान ने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि अधिवक्ता आमिर खान के चैंबर में बातचीत के दौरान वकील की फीस को लेकर फखरुद्दीन का अपने वकील से मतभेद हो गया। फखरुद्दीन वहां से चले गए, लेकिन उनके साथ आए शेरखान, साजिद, रियाज और फखरुद्दीन के रिश्तेदार चैंबर में ही रुके रहे। 
 
Trending Videos
UP: Major action in the case of assault in Meerut court, FIR against 13 named and 60 unknown lawyers
युवकों को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश करते वकील। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि कुछ देर बाद अधिवक्ता आमिर खान अपने साथियों के साथ बाहर आए और चारों को चैंबर में बंद कर दरवाजा लगा दिया। इसके बाद, उन्होंने अपने अन्य साथी अधिवक्ताओं को बुला लिया और झूठे आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Major action in the case of assault in Meerut court, FIR against 13 named and 60 unknown lawyers
एसओ से की धक्कामुक्की और युवकों को पीटते वकील। - फोटो : अमर उजाला
जानलेवा हमले का प्रयास
FIR के अनुसार, अधिवक्ता आमिर खान और उनके साथियों ने मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और चारों को घेरकर जमीन पर गिरा दिया। पीड़ित का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार किए गए। उसने सिर को बचाने की कोशिश की, तो ईंटें उसकी पीठ के ऊपरी हिस्से पर लगीं। हमलावर वकील कथित तौर पर चिल्ला रहे थे कि 'आज इन्हें जान से मार दो, ताकि ये कभी वकीलों से पंगा न लें।' इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर फखरुद्दीन के रिश्तेदार वहां से भागने में सफल रहे।
 
विज्ञापन
UP: Major action in the case of assault in Meerut court, FIR against 13 named and 60 unknown lawyers
युवकों को छुड़ाकर ले जाते वकील। - फोटो : अमर उजाला
वीडियो से हुई पहचान और पुलिस कार्रवाई
पीड़ितों के अनुसार, कचहरी परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया था, जिसके आधार पर हमलावर अधिवक्ताओं की पहचान की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को बचाया और थाने ले जाकर उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 191(2) (बलवा और हिंसा करना), 115(2) (जानबूझकर मारपीट कर चोट पहुंचाना), 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 352 (गाली-गलौज कर शांति भंग करने के लिए उकसाना), 351(3) (जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देना) और धारा 109(1) (जान से मारने की नीयत से हत्या का प्रयास करना) जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed