{"_id":"6a3ae7e42e9fa7af9e02b44d","slug":"passengers-tickets-are-not-being-checked-at-the-railway-station-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-174284-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रेलवे स्टेशन पर नहीं हो रही यात्रियों के टिकट की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रेलवे स्टेशन पर नहीं हो रही यात्रियों के टिकट की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के टिकट की चेकिंग करने के लिए केवल एक टीसी (टिकट निरीक्षक) तैनात है। वह भी यहां कभी-कभी ही आते है। इस कारण प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद स्टेशन पर टिकटों की नियमित जांच नहीं हो रही हैं। रेल मंत्रालय ने बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना बढ़ाकर दोगुना कर दिया हैं।
मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग दो हजार से अधिक यात्री विभिन्न ट्रेनों से सफर करते हैं। इसके बावजूद टिकट जांच की व्यवस्था यहां नहीं है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के टिकटों की जांच न होने से रेलवे को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।
पहले बिना टिकट पकड़े जाने पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया जाता था, जिसे अब बढ़ा कर 500 रुपये कर दिया गया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर टिकट जांच अभियान प्रभावी नहीं होने के कारण इस निर्णय का अपेक्षित असर दिखाई नहीं दे रहा हैं।
विज्ञापन
दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत का कहना है कि स्टेशन पर टीसी का होना बेहद जरूरी हैं। यहां तैनात टीसी डीआरएम या अन्य अधिकारियों के आने के दौरान आते है। यहां पर टीसी की संख्या बढ़ाई जाए। इस बारे में डीआरएम को ज्ञापन दिया जाएगा।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन चौधरी ने बताया कि यहां पर चार टीसी की आवश्यकता हैं। एक की तैनाती है।