सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   political news

Muzaffarnagar News: लखनऊ और दिल्ली की सियासत में सितारा बनकर चमके वकील

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। अधिवक्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। उजले इतिहास में बार के सदस्यों ने लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया। देश को चार सांसद, यूपी को पहला डिप्टी सीएम और कईं मंत्री देने का गौरव भी हासिल है। बिजनौर के सांसद चंदन चौहान और चरथावल के वर्तमान विधायक पंकज मलिक भी सदस्य हैं।
Trending Videos

गुर्जर क्षत्रप एडवोकेट बाबू नारायण सिंह कांग्रेस से 1974 और जनता पार्टी से 1977 में विधायक चुने गए थे। दूसरे कार्यकाल में वह प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम बनाए गए। शामली के बीनड़ा के किसान परिवार से आकर वकालत की और फिर हमेशा यहीं के होकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधानमंडल दल के नेता, सांसद और पूर्व मंत्री बाबू हुकुम सिंह भी जिला बार के सदस्य रहे। देश और प्रदेश की सियासत में उनका नाम खूब चमका।
वर्ष 1985 में मोरना से विधायक चुने गए कांग्रेस के सईदुज्जमां को गृह राज्यमंत्री बनाया गया था। वह 2004 में सांसद भी चुने गए। वर्तमान में भी जिला बार के सदस्य हैं। बिजनौर के सांसद संजय चौहान के बाद अब उनके बेटे चंदन चौहान भी बार के सदस्य हैं।
--------
सियासत में इन्होंने ऊंचा किया नाम
जिला बार संघ के सदस्य स्वर्गीय मलखान सैनी थानाभवन से विधायक रहे। उनके अलावा बागपत के बावली गांव के रहने वाले पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह, पूर्व विधायक परमजीत मलिक, पूर्व विधायक मनफूल सिंह, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भी सदस्य रहे। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक शाहनवाज राना वर्तमान में सदस्य हैं।
--------
सपा सांसद एलएलबी...पूर्व मंत्री कर रहे पढ़ाई
सपा के वर्तमान सांसद हरेंद्र मलिक ने भी एलएलबी की पढ़ाई की है। हालांकि उन्होंने कभी वकालत नहीं की। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं।
--------
सियासी दलों में दिखाया संगठन का कौशल
फोटो
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के सदस्यों ने विभिन्न राजनीतिक दलों में भी अपना कौशल दिखाया। भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे यशपाल पंवार एडवोकेट का नाम सियासत में भी चमका। एडवोकेट प्रमोद त्यागी लंबे समय तक सपा के जिलाध्यक्ष रहे। सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष जिया चौधरी भी अधिवक्ता हैं। बसपा नेता सुरेंद्र मैनवाल एडवोकेट ने साल 2022 में पुरकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके अलावा बुद्ध सिंह गंगानिया एडवोकेट बसपा के जिलाध्यक्ष रहे। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेहर राठी, ब्रहम सिंह बालियान और जगदीश आर्य भी अधिवक्ता हैं। अधिवक्ता चांद सिंह कश्यप ने थानाभवन सीट से चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed