सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD is moving forward with every section: Anil Kumar

प्रत्येक वर्ग को आगे लेकर बढ़ रहा रालोद : अनिल कुमार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
RLD is moving forward with every section: Anil Kumar
रालोद के सामाजिक न्याय मंच  सम्मेलन में जिलाध्यक्ष को नियु​क्ति पत्र देते कैबिनेट मंत्री अनिल क - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
मंसूरपुर। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़ा वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है यह बात कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सोमवार को नावला में आयोजित सभा में कही। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उधर, विजय आर्य को सामाजिक न्याय मंच का जिलाध्यक्ष बनाया गया।


राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच ने गांव नावला में सभा का आयोजन किया। मुख्य एजेंडा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत करना रहा। संगठन के विस्तार और सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी गहन चर्चा हुई। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के तरीकों पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की एकता आवश्यक है। सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पार्टी का लक्ष्य सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करना है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष संजय राठी भूपेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र तोमर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed