सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The electrician had murdered the watchman.

Muzaffarnagar News: बिजली मिस्त्री ने की थी चाैकीदार की हत्या

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The electrician had murdered the watchman.
चरथावल में चौकीदार की हत्या करने के गिरफ्तार आरोपी। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/चरथावल। किड्स हेवन पब्लिक स्कूल चरथावल के चौकीदार राजकुमार उर्फ राजू की हत्या दुकान खाली कराने के विवाद में की गई। किराएदार बिजली मिस्त्री मोहन ने अपने साढू के माली बेटे के साथ मिलकर फावड़े से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, डंडा, बाइक और दो तमंचे बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि चौकीदार आरोपी से शराब के लिए पैसे भी मांगता था।
Trending Videos

रविवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि 24 अप्रैल की रात में स्कूल के चौकीदार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की टीमें खुलासे के लिए लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी गांव किशनपुरा के जंगल में नलकूप पर मौजूद हैं। पुलिस के पहुंचते ही तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया।
जवाबी कार्रवाई में चरथावल के गांव किशनपुरा निवासी मोहन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने कॉम्बिंग में उसके साथी छपार के गांव तेजलहेड़ा निवासी नितिन उर्फ नीतीश को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों ने चौकीदार की हत्या की वारदात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर नलकूप से हत्या की घटना करने के लिए आने-जाने में प्रयुक्त बाइक व चौकीदार की हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, डंडा घायल के गांव किशनपुरा के जंगल में स्थित नलकूप से बरामद किया।
पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सदर रवि शंकर, एसओ चरथावल सत्य नारायण दहिया मौजूद रहे।
n पुलिस ने पहले पकड़ा...फिर छोड़ दिया : पुलिस ने स्कूल से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। वारदात के अगले दिन यानी 25 अप्रैल को आरोपी मोहन को शक के आधार पर पकड़ लिया गया था।
इस बीच उसके पिता ने एसीजेएम द्वितीय की अदालत में अवैध हिरासत में रखने का प्रार्थनापत्र दिया। अदालत ने आख्या तलब की तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed