सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The gang involved in making fake medical certificates has links with Madhya Pradesh and Maharashtra.

Muzaffarnagar News: फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने वाले गिरोह के तार मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र से जुड़े

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The gang involved in making fake medical certificates has links with Madhya Pradesh and Maharashtra.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने के मामले में जांच को आगे बढ़ाया है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र निवासी कई युवकों के आसपास जनपदों में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी करने की पुलिस को जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस पूर्व में बारह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। अब अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की हैं।


ककरौली थाना पुलिस ने मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव तुल्हेड़ी निवासी शिवानंद, मनीष, जानसठ थाने के गांव तिसंग निवासी सचिन पाल व मेरठ जनपद के गांव जानी निवासी कुलदीप, सिवालखास निवासी नितेश, लिसाड़ी गेट थाने के समर गार्डन निवासी इस्माइल, आदिल, कंकरखेड़ा थाने के लाला मुहम्मदपुर निवासी रितेश, बहसूमा थाने के मोहल्ला बसी निवासी जयंत, थाना मैडिकल के गांव सराय मोड निवासी संदीप व दो अन्य को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इन सभी का फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने का गिरोह है। कुछ आरोपी प्रमाणपत्र बनाने के लिए विभिन्न काम करते थे। पांच आरोपी फर्जी प्रमाणपत्र पर मेरठ व अन्य अस्पतालों में नौकरी कर रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर चालान किया था।
विज्ञापन

सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि इस गिरोह के तार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से भी जुड़े है। वहां रहने वाले युवकों ने भी प्रमाणपत्र बनवाएं हुए है। वह भी आसपास जनपदाें में नौकरी कर रहे है। उनकी व अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed