सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This year, 2500 people will get the opportunity to become CM Youth Entrepreneurs.

Muzaffarnagar News: इस साल 2500 को मिलेगा सीएम युवा उद्यमी बनने का मौका

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
This year, 2500 people will get the opportunity to become CM Youth Entrepreneurs.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र को 2500 का लक्ष्य दिया है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान जिला उद्योग केंद्र की ओर से 2600 के लक्ष्य के सापेक्ष 1562 युवाओं को ही स्वयं का रोजगार खड़ा करने के लिए ऋण दिलाया गया।
Trending Videos

योजना में आठवीं पास युवाओं को बिना गारंटी पांच लाख रुपये तक का ऋण चार साल के लिए बिना ब्याज देने का प्रावधान है। इतना ही नहीं 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी के रूप में भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि चार हजार से अधिक युवाओं की ओर से योजना के तहत आवेदन किया गया। इनमें से 2083 के आवेदन लोन के लिए स्वीकृत किए गए। जिनमें से 1562 आवेदकों को बैंकों की ओर से आठ करोड़ से अधिक का लोन वितरित किया जा चुका है।


मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 3.43 करोड़ का लोन वितरित

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लाभार्थी को किसी भी वस्तु के उत्पादन के लिए औद्योगिक इकाई स्थापित करने को 25 लाख रुपये तक का लोन देने का प्रावधान है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 114 लोगों ने ईकाई स्थापना के लिए आवेदन किया। जिनमें से 80 लोगों को करीब 3.43 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed