{"_id":"69dbf7ab8f32fcb004063450","slug":"husband-murdered-his-wife-accused-fled-report-filed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1008-169077-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पति ने की पत्नी की हत्या आरोपी भागा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पति ने की पत्नी की हत्या आरोपी भागा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मृतका सविता, फाइल फोटो
विज्ञापन
छपार। नशा करने के आदी सिम्भालकी निवासी पूरण उर्फ मिंटू ने रात में अपनी पत्नी सविता (43) की पापुलर के पेड़ लगाने वाले उपकरण (बर्मा) से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग गया। सविता के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सिम्भालकी निवासी आरोपी ने घटना को रात में अंजाम दिया। बताया गया है कि आरोपी के दो पुत्र बड़ा दीपांशु व छोटा अभिषेक है। दीपांशु चंडीगढ़ में किसी होटल में नौकरी करता है और अभिषेक गांव में रहता है।
अभिषेक शनिवार रात में पड़ोसी बोबिंद्र की कार में साथियों के साथ देवबंद मेले में गया था। उसके माता-पिता व 90 वर्षीय दादी रामरती घर पर थे। वृद्धा गैलरी में सो रही थी और दोनों पति-पत्नी अंदर चौक में थे। रात में पति-पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया। पड़ोसी रविंद्र उनके घर गया तो उसे पूरण की पत्नी सविता लहूलुहान अवस्था में बरामदे में पड़ी मिली। पूरण वारदात को अंजाम देकर भाग चुका था।
रविंद्र ने फोन करके अभिषेक को घटना की जानकारी दी। वह लगभग साढ़े दस बजे घर पहुंचा। उसने अपने मामा थाना दौराला के गांव दादरी निवासी गुरुबक्स को सूचना दी। तब तक मोहल्ले के लोग वहां इकट्ठा हो चुके थे।
डायल 112 को सूचना दी। लगभग साढ़े बारह बजे पीआरवी व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पेड़ लगाने वाले उपकरण (बर्मा) से हत्या करना बताया। उपकरण को पुलिस ने बरामद कर लिया। मृतका का दूसरा पुत्र भी चंडीगढ़ से चार बजे घर पहुंच गया।
मृतका के भाई ने थाने में आरोपी जीजा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका बहनोई पूरण नशे का आदी था और झगड़ा करता रहता था। कई बार तो मृतका अपने घर भी चली गई लेकिन वह फिर भी नशा करके झगड़ा करता रहता था।
रात में पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया ।
Trending Videos