फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Train seats full before Raksha Bandhan

Muzaffarnagar News: रक्षा बंधन से पहले ट्रेनों में सीटें फुल

Tue, 18 Aug 2026 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Train seats full before Raksha Bandhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए दूर-दराज जाने वाले भाई व बहनों को ट्रेन में सीट का आरक्षण नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग लंबी दूरी वाली ट्रेनों में सीट आरक्षित कराने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। सीट आरक्षण के लिए लंबी वेटिंग होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

रक्षा बंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व मनाने के लिए बहनें व भाई इधर से उधर जाते हैं। दूरस्थ स्थान पर जाने के लिए ट्रेन में सीट आरक्षित कराने के लिए लोग सुबह से ही रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। वहां पहुंचने पर ट्रेनों में पहले ही सीट फुल होने की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि लोगों ने पहले से ही सीट आरक्षित कराई हुई हैं। मुजफ्फरनगर से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अमृतसर व मदुरै एक्सप्रेस में चंडीगढ़ जाने के लिए सभी सीटें फुल हैं। दोनों ट्रेनों में कोई सीट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
मुजफ्फरनगर से जाने के लिए सीट का हाल-

अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टैंपल में मुंबई जाने के लिए 51, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिलासपुर के लिए 50 , जम्मू से राजस्थान के बाडमेर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस में बाडमेर के लिए 40 , ऋषिकेश से ओडिशा के पुरी शहर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में पुरी के लिए 100 , देहरादून से बांद्रा जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस में बांद्रा के लिए 90 व इंदौर से अमृतसर जाने वाली इंदोर एक्सप्रेस में इंदौर जाने के लिए 20 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed