पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transport corporation officials dismissed nine contractual drivers.

Muzaffarnagar News: परिवहन निगम अधिकारियों ने 9 संविदा चालकों को नौकरी से निकाला

Thu, 02 Jul 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Transport corporation officials dismissed nine contractual drivers.
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम अधिकारियों ने 9 संविदा चालकों को नौकरी से निकाल दिया। सभी चालक पिछले कई माह से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। चालकों के बारे में संविदा कंपनी को निगम अधिकारियों ने रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो में 203 निगम व 46 बस अनुबंधित हैं। इन सभी का रोडवेज बस अड्डे व साई धाम के पास पुल के नीचे से संचालन होता है। वर्तमान में परिवहन निगम की बसों का संचालन करने के लिए 60 परिचालक व 50 चालकों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

निगम ने पिछले दिनों आवेदन भी मांगे थे। उस समय 22 महिला परिचालक मिली थीं लेकिन इसके बाद भी कमी पूरी नहीं हो सकी। इन हालातों में कुछ चालक अपनी ड्यूटी पर काफी समय से नहीं आ रहे हैं। चालक संजीव कुमार पिछले साल सितंबर माह से ड्यूटी पर नहीं आया। आठ चालक फरवरी व मार्च माह से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चालकों के बारे में मुजफ्फरनगर डिपो के एसएसआई कार्यालय से एआरएम कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई थी। बताया कि बुलावा पत्र भेजने के बाद भी चालक नहीं आ रहे हैं।



वर्जन
कुछ चालक व परिचालक निगम की बसों पर ड्यूटी न कर कोई दूसरा काम कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों चालक भूपेंद्र कुमार, मोनू कुमार, प्रदीप कुमार, सौरभ शर्मा, विपिन पुंडीर, हरेंद्र सिंह व संजीव कुमार की संविदा समाप्त कर दी है। - प्रभात कुमार सिन्हा, एआरएम, परिवहन निगम मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed