UP: धर्मांतरण का मामला, मदरसे के मौलाना और बेटे पर मुकदमा, गिरफ्तारी को दो टीमें गठित
मुजफ्फरनगर के फुलत गांव स्थित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी और उनके बेटे जुबैर अंसारी के खिलाफ धर्मांतरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव के व्यक्ति ने दर्ज कराई शिकायत
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत निवासी युनुस ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव में संचालित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी पुत्र अब्दुल रज्जाक अंसारी और उनके बेटे जुबैर अंसारी ने कई हिंदू समाज के लोगों को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपों की जांच के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।