{"_id":"6a721dcf9f489203d00b9f78","slug":"up-corridor-of-brotherhood-created-in-muzaffarnagar-kanwar-yatra-and-chehlum-procession-pass-side-by-side-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में बनाया भाईचारे का गलियारा, एक तरफ कांवड़ यात्रा तो दूसरी तरफ निकला चेहल्लुम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में बनाया भाईचारे का गलियारा, एक तरफ कांवड़ यात्रा तो दूसरी तरफ निकला चेहल्लुम का जुलूस
Tue, 04 Aug 2026 10:44 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:44 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: शामली रोड पर 170 मीटर तक पर्दा लगाकर गलियारा बनाया गया। इसके एक तरफ कांवड़ यात्रा चल रही थी, तो दूसरी तरह जुलूस निकाला जा रहा था। गंगा-जमुनी तहजीब वाला बड़ा ही विहंगम दृश्य बन गया।
विज्ञापन
पर्दे के एक ओर से गुजरते कांवड़िये तो दूसरी ओर निकलता जुलूस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर का सबसे व्यस्त कांवड़ मार्ग भाईचारे की खुशबू से महक उठा। कांवड़ यात्रा के बीच शामली मार्ग से नवासा-ए-रसूल इमाम हुसैन के चेहल्लुम का मातमी जुलूस भी निकला। दोनों समुदाय की भावनाओं का ख्याल रखते हुए 170 मीटर का गलियारा बनाया गया। पर्दे के एक तरफ मातमी जुलूस निकला और दूसरी तरफ भगवान भोलेनाथ की आस्था में चूर शिवभक्त हर-हर महादेव की गूंज के साथ शिवालयों की ओर बढ़ते रहे।
विज्ञापन
मातम करते सोगवार।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को चेहल्लुम के मौके पर नदीवाला प्रेमपुरी इमाम बारगाह में मजलिस का आयोजन किया गया। मौलाना अजादार हुसैन ने खिताब फरमाते हुए कहा कि इमाम हुसैन और उनके जानशीनों ने कर्बला के मैदान में बेशुमार कुर्बानियां पेश कर अपने नाना के दीन को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मजलिस के बाद जुलूस ए चेहल्लुम बरामद हुआ। जुलजुनाह (घोड़ा) की जियारत कर शिया सोगवार जार-जार रोए। जुलूस ठाकुरद्वारा, लोहिया बाजार, हनुमान चौक होता हुआ शामली रोड के रास्ते गोशाला रोड पर पहुंचा। वहां से काली नदी पार कर कर्बला में ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
कांवड़ यात्रा के चलते हनुमान चौक से गोशाला रोड तक सड़क के मध्य कपड़े के पर्दे से 170 मीटर लंबा कॉरिडोर बनाया गया था। जिसके एक ओर से मातमी जुलूस और दूसरी ओर से कांवड़ यात्रियों को निकाला गया।
नजमुल हसनैन, शबी हैदर, लारेब, शाह मुजतबा आरफी ने नोहाख्वानी की। नकी जैदी, शहाब जैदी, नसीम हैदर एडवोकेट, कमर हसनैन, हुसैन, वली हसनैन, इरतजा हुसैन, शबाब आलम, सलीम, शुजा जैदी शामिल रहे।
यह बनाई गई थी व्यवस्था
अंजुमन दुआए जहरा के प्रवक्ता रौनक जैदी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लोहिया बाजार से जुलूस घास मंडी को न जाकर हनुमान चौक के रास्ते गोशाला रोड की ओर बढ़ा। काली नदी पार कर कर्बला में ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए गए।

एहतियात के तौर पर कड़े इंतजाम
प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहे। शहर कोतवाली, खालापार, नई मंडी थाने की पुलिस तैनात रही। एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, एसपी सिटी अमृत जैन मौजूद रहे।
ये भी देखें...
Meerut: इस्लामाबाद में कुत्ते ने चार साल की बच्ची का चेहरा नोचा, अस्पताल में भर्ती; नगर निगम के खिलाफ हंगामा