{"_id":"69cb611f4cdf082cc700c0d1","slug":"up-diwan-who-was-taking-the-prisoner-from-aligarh-to-present-him-in-saharanpur-court-dies-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अलीगढ़ से बंदी को सहारनपुर कोर्ट में पेश करने ले जा रहे दीवान की मौत, मुजफ्फरनगर में खराब हुई तबियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अलीगढ़ से बंदी को सहारनपुर कोर्ट में पेश करने ले जा रहे दीवान की मौत, मुजफ्फरनगर में खराब हुई तबियत
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार
Muzaffarnagar News: दीवान नारायण मोहन साथी पुलिसकर्मियों के साथ अलीगढ़ निवासी बंदी अनिल कुमार को सहारनपुर ले जा रहे थे। मुजफ्फरनगर की सीमा में आते ही उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टर हार्टफेल होना बता रहे हैं।
Death
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ जेल से बंदी को सहारनपुर कोर्ट में ले जा रहे पुलिस टीम में शामिल अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात दीवान नारायण मोहन की तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवाया है।
Trending Videos
अलीगढ़ निवासी बंदी अनिल कुमार के खिलाफ सहारनपुर कोर्ट में मामला विचाराधीन है। वह वर्तमान में किसी मामले में अलीगढ़ जेल में बंद है। सोमवार को उसकी सहारनपुर कोर्ट में पेशी थी। उसे कोर्ट में पेश करने के लिए अलीगढ़ पुलिस लाइन से दरोगा अर्जुन सिंह, दीवान नारायण मोहन, दामोदर व गुलफाम सरकारी वाहन में लेकर सहारनपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवान गुलफाम ने बताया कि मेरठ की तरफ से सहारनपुर जाने के लिए जब उनकी टीम मुजफ्फरनगर के पास पहुंची तो अचानक नारायण मोहन की तबीयत खराब हो गई। हालत खराब देखकर पुलिस टीम ने रुक कर अलीगढ़ पुलिस के आरआइ को सूचना दी। तो उन्होंने बीमार दीवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर बंदी को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए।
बीमार दीवान नारायण मोहन को भर्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी देखभाल के लिए दीवान गुलफाम को छोड़ा गया। उपचार के दौरान बीमार दीवान की मौत हो गई। टीम प्रभारी दरोगा अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतक दीवान के परिजनों को सूचना दी है। अलीगढ़ से परिजन पुलिस के साथ मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि संभवत: उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।