{"_id":"69b4599905991d6e860719ca","slug":"up-si-recruitment-exam-begins-today-at-17-centres-strict-arrangements-in-place-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-166972-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आज से 17 केंद्रों पर यूपी एसआई भर्ती परीक्षा, कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आज से 17 केंद्रों पर यूपी एसआई भर्ती परीक्षा, कड़े इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जिले में शनिवार से यूपी एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के लिए 17 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें लगभग 6720 अभ्यर्थी यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। उधर, यातायात पुलिस सहित विभिन्न थानों और कार्यालय में तैनात 900 पुलिसकर्मी भी परीक्षा देंगे।
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों को 17 सेक्टर में बांटा गया है।
प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -
सुरक्षा में दो सीओ और साढ़े चार सौ पुलिसकर्मी
शनिवार व रविवार को नगर के चार थाना क्षेत्रों में 17 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। इस दौरान सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए 80 यातायात पुलिसकर्मियों सहित चार सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी सुबह सात बजे से डयूटी पर पहुंच जाएंगे। परीक्षा के दोनों दिन शहर के ढाबों व होटलों की निगरानी की जाएगी। आसपास के जनपदों से आने वाले परीक्षार्थियों के वाहनों को भी पार्क करने के लिए पुलिस ने व्यवस्था बनाई है। शहर के सभी चौराहों पर भी पुलिस बल को तैनात किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सुरक्षा के मद्देनजर 2 सीओ, 48 इंस्पेक्टर, 164 सब इंस्पेक्टर, 230 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबिल, 96 महिला कांस्टेबल के अलावा खुफिया विभाग टीम को तैनात किया है।
-- -- -
शामली व सहारनपुर मार्ग पर लगाई अतिरिक्त बसें
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के जनपद के युवक शामली व सहारनपुर में परीक्षा देने के लिए जाएंगे। उन्हें कोई परेशानी न हो इसलिए दोनों मार्गों पर निगम की बीस-बीस बसों को अतिरिक्त तौर पर लगाया गया है। बाहर से आने वाले युवकों के जाने के लिए भी बसों की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी।बस अड्डे पर कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। बसों का एक-एक फेरा भी बढ़ाया है।
Trending Videos