{"_id":"69c4db1711e5c5af6508baa2","slug":"abhi-murder-case-blocked-the-highway-by-keeping-dead-body-villagers-got-angry-2026-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभि हत्याकांड: हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, बोले- 'खून के बदले खून चाह, चले बुलडोजर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभि हत्याकांड: हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, बोले- 'खून के बदले खून चाह, चले बुलडोजर'
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:37 PM IST
सार
Shamli News: जिले के खानपुर तलवा माजरा निवासी अभि की बुधवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह मेले में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहा था। अभि की मौत पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
अभि की फाइल फोटो और विलाप करतीं मां व बहन।
- फोटो : अमर उजाला
गांव खानपुर तलवा माजरा निवासी आईटीआई के छात्र अभि (20) की हत्या को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पानीपत खटीमा हाईवे पर छात्र का शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। एएसपी सुमित शुक्ला ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया।
Trending Videos
हाईवे पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम गोहरपुर में दुर्गा मंदिर मेले में बुधवार शाम को प्रसाद चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे गांव तलवा माजरा निवासी छात्र अभि को गोली मार दी गई। देर रात मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई थी। अभि के पिता की तरफ से एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान हाईवे पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार सुबह शव गांव में पहुंचा। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को खेड़ी बैरागी मंदिर के सामने पानीपत खटीमा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।
लोगों को समझाते अधिकारी और थांबेदार।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एएसपी सुमित शुक्ला व सीओ सिटी और सीओ थानाभवन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खोलने को कहा, लेकिन ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन
भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक, कविंद्र मलिक आदि ने अधिकारियों से बात की और ग्रामीणों को समझाया। करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया। मृतक छात्र दो बहनों का इकलौता भाई था और सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।