{"_id":"69b4033af0df1d058d02cdbb","slug":"up-threatened-to-kill-the-engineer-son-and-daughter-in-law-of-a-big-businessman-of-muzaffarnagar-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर के बड़े व्यापारी के इंजीनियर बेटे और बहू की हत्या की धमकी, कॉल करके मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर के बड़े व्यापारी के इंजीनियर बेटे और बहू की हत्या की धमकी, कॉल करके मांगी रंगदारी
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Muzaffarnagar News: दाल मंडी के व्यापारी फौजी लाल सिंघल की पुत्रवधू को कॉल करके रुपयों की मांग की गई। व्यापारी ने उक्त फोन नंबर बताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
नगर के व्यापारी फौजी लाल सिंघल के इंजीनियर बेटे अंशुल व उसकी पत्नी को मोबाइल पर कॉल कर हत्या करने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
कुंदनपुरा निवासी दाल मंडी के व्यापारी फौजी लाल सिंघल ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले एक व्यक्ति ने उनकी पुत्रवधु के मोबाइल पर कॉल की। उसने धमकाया और रंगदारी की मांग की। आरोप है कि रंगदारी में रुपये न देने पर व्यापारी के बेटे व उसकी पत्नी को हत्या की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा इंजीनियर है और वर्तमान में घर पर ही रह कर काम कर रहा है। धमकी देने व रंगदारी मांगने से पूरा परिवार दशहत में है। परिजनों ने किसी भी अनहोनी की आशंका जताई है। व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।