पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers are angry due to incomplete road construction work

Muzaffarnagar News: सड़क का निर्माण कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों में रोष

Thu, 02 Jul 2026 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry due to incomplete road construction work
-ग्रामीणों ने कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहाना कलां। रोहाना कलां चौराहे से स्टेट हाईवे चौराहे तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य चार माह से अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।

गांव रोहाना कलां में जनार्दन त्यागी के मेन रोड चौराहे से स्टेट हाईवे के चौराहे तक मार्ग करीब डेढ़ किमी हैं। जिसे 4 वर्ष पूर्व ग्रामीणों की मांग पर टोल कंपनी ने बनाया था। छोटे वाहन टोल शुल्क बचाने के लिए दिन भर इस मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन

मार्च के महीने में आबादी क्षेत्र में लोकनिर्माण विभाग ने दो सौ मीटर सीसी सड़क बनाई थी। शेष मार्ग को तारकोल से बनाया जाना था लेकिन चार माह से अधिक समय हो गया हैं। निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अमित त्यागी और राजबीर सैनी का कहना हैं कि यह कार्य जल्द पूरा कराया जाना चाहिए। अवर अभियंता कृष्ण कुमार का कहना हैं कि बरसात के मौसम में तारकोल पकड़ नहीं करता हैं। मार्ग में गुणवत्ता नहीं आ पाएगी। निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed