सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   weather news

Muzaffarnagar News: अधिकतम तापमान 34 डिग्री, 2.7 डिग्री गिरावट से राहत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
weather news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Trending Videos

यह तापमान मंगलवार के मुकाबले 2.7 डिग्री कम रहा। इससे पहले मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार अलसुबह से ही आसमान में घने बादल छाने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिनभर बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी के कारण ही तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसके बाद यह गिरावट राहत भरी है। उधर, शहर में कई जगह बिजली कट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed