सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   14 children found sitting in a six-seater auto, driver flees when caught

Pilibhit News: छह सीटर ऑटो में बैठे मिले 14 बच्चे, पकड़ने पर चालक भागा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
14 children found sitting in a six-seater auto, driver flees when caught
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूली वाहन बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। फिटनेस फेल वाहनों से बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम कर जान जोखिम में डाल रहे हैं।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को एक टेंपो में 14 स्कूली बच्चे मिले, जबकि टेंपो की क्षमता छह सीटर है। पूरनपुर मार्ग पर माला जंगल के आगे परिवहन विभाग के अधिकारियों के रोकने पर चालक टेंपो सड़क पर खड़ाकर भाग गया। अधिकारियों ने बच्चों को रोडवेज बस और अपने वाहन से गंतव्य स्थानों तक पहुंचवाया। टेंपो सीज कर दिया है। टेंपो मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने बृहस्पतिवार को पीलीभीत-बीसलपुर एवं पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर फिटनेस फेल स्कूली वाहनों और अनधिकृत रूप से दौड़ रहे स्कूली वाहन के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में एक जाइलो वाहन बिना किसी वैध प्रपत्र के स्कूली बच्चों का परिवहन करते पकड़ा तो चालक ने वाहन दौड़ा दिया। एआरटीओ ने पीछा शुरू कर दिया तो चालक ने एक झाले की तरफ वाहन मोड़ दिया। बाद में किसी तरह से उस वाहन को पकड़ा। पूरनपुर मार्ग पर माला जंगल पार होते ही 6 सीटर ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक 14 बच्चे ले जाते टेंपो पकड़ा। बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दो स्कूली वाहन ऐसे पकड़े गए, जिनकी फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी थी। इनमें से एक वाहन की फिटनेस हाल ही में समाप्त हुई थी, जबकि दूसरे वाहन की फिटनेस वर्ष 2022 में ही समाप्त थी। दोनों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया। विशेष अभियान में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। एक वाहन को बीसलपुर थाने और एक अन्य वाहन को पूरनपुर चीनी मिल चौकी में खड़ा कराया गया। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बिना फिटनेस, बिना वैध प्रपत्र अथवा क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed