सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Yuva Cricket Club won the match by defeating Kings XI

Pilibhit News: युवा क्रिकेट क्लब ने किंग्स इलेवन को हराकर जीता मैच

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Yuva Cricket Club won the match by defeating Kings XI
अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के तहत बृहस्पतिवार को युवा क्रिकेट क्लब अमरिया और किंग्स इलेवन क्रिकेट क्लब दियोरनियां के बीच मैच खेला गया। इसमें अमरिया का युवा क्रिकेट क्लब विजेता रहा।
Trending Videos

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा क्रिकेट क्लब अमरिया की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। जवाब में उतरी किंग्स इलेवन क्रिकेट क्लब दियोरनियां की टीम 14 ओवर में 8 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। युवा क्रिकेट क्लब अमरिया की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मुजस्सिम मलिक ने 3 ओवर में मात्र 15 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टीम ने मुकाबला 11 रन से जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए मुजस्सिम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed