{"_id":"6a0b6f8f93669593f2005b71","slug":"32000-rupees-in-electricity-bill-fraud-misled-by-giving-fake-receipt-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-159763-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिजली बिल के 32 हजार की ठगी, फर्जी रसीद देकर किया गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिजली बिल के 32 हजार की ठगी, फर्जी रसीद देकर किया गुमराह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकायत करने पर महिला से मारपीट, कोर्ट के आदेश पर गजरौला थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
गजरौला। थाना क्षेत्र में बिजली बिल जमा कराने के नाम पर महिला से 32 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बिल जमा करने का भरोसा देकर रकम ले ली और बाद में फर्जी रसीद थमा दी। मामला खुलने पर शिकायत करने गई महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम तकिया निवासी जय कुमारी पत्नी रामचंद्र ने कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके घर का विद्युत कनेक्शन चल रहा था, जिस पर करीब 32 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। उसने बताया कि ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले गांव कैच निवासी अतुल का उसके घर आना-जाना था।
अतुल ने भरोसा दिलाकर अगस्त 2025 में 32 हजार रुपये लिए। बाद में उसने एक रसीद दे दी। दिसंबर 2025 में बिजली निगम के कर्मचारी बकाया बिल की जांच करने पहुंचे। जब महिला ने उन्हें रसीद दिखाई तो विभागीय कर्मचारियों ने उसे फर्जी बताया। इसकी जानकारी होने पर महिला ने 13 मार्च को आरोपी अतुल से शिकायत की और अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर अतुल और उसकी पत्नी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos