{"_id":"6a0b6f81ebbf8ad60108f7c9","slug":"matena-villages-primary-school-is-expected-to-open-on-july-1st-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-159777-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मटेना गांव में पहली जुलाई से प्राथमिक विद्यालय खुलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मटेना गांव में पहली जुलाई से प्राथमिक विद्यालय खुलने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीसलपुर। स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद गांव मटेना का प्राथमिक विद्यालय पहली जुलाई से फिर खुलने की उम्मीद है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने मानक से कम संख्या में बच्चे होने के कारण करीब एक वर्ष पूर्व इस गांव के प्राथमिक विद्यालय को बंद कर दिया था। स्टाफ को इधर-उधर के विद्यालयों में समायोजित कर दिया था। गांव का विद्यालय बंद हो जाने से यहां के बच्चों को काफी दूर गांव मिघोना और गुलैंदा गौंटिया के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करने जाना पड़ता रहा है। दूर के विद्यालयों में जाने से बच्चों को काफी दिक्कत हो रही थी। अभिभावकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस बंद बड़े विद्यालय को खुलवाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
रविवार को गांव बौनी में दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को अभिभावकों ने इस समस्या से अवगत कराया। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने मौके पर ही विद्यालय को फिर से खुलवाने की घोषणा कर दी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम नागेंद्र पांडेय को इस संबंध में निर्देश दिए। एसडीएम ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्री की मंशा बताई। उसके बाद जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह को विद्यालय को फिर से संचालित कराने के निर्देश दिए।
बीसलपुर एसडीएम ने बताया कि इस विद्यालय को दोबारा चालू करने की संबंध में 30 जून तक औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। पहली जुलाई से विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हो जाने की संभावना है। विद्यालय के शुरू होने की घोषणा से बच्चों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos