सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A padyatra will be organised on March 28 to protect the Gomti River.

Pilibhit News: गोमती के संरक्षण में 28 मार्च को निकलेगी पदयात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A padyatra will be organised on March 28 to protect the Gomti River.
विज्ञापन
पीलीभीत। मां गोमती के संरक्षण व जनजागरूकता को लेकर गोमती दर्शन पदयात्रा पीलीभीत के गोमती उद्गम स्थल से निकाली जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को शहर के गौरीशंकर मंदिर में महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री महाराज के नेतृत्व में बैठक कर पदयात्रा की रूपरेखा तय की गई।
Trending Videos


बैठक में महामंडलेश्वर ने गोमती को सनातन धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण का संकल्प दोहराया। संयोजक एडवोकेट अनुराग पांडे ने वेटलैंड्स के खत्म होने से नदी पर पड़ रहे प्रभाव की जानकारी दी व शारदा नदी से पांच से 35 क्यूसेक जल छोड़ने का सुझाव रखा। गोमती दर्शन अध्यक्ष श्वेता सिंह व ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार गंगवार ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने डीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह से भी मुलाकात की। पदयात्रा माधोटांडा क्षेत्र स्थित गोमती उद्गम से 28 मार्च से शुरू होकर शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए चार अप्रैल को लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा की शुरूआत से पूर्व गोमती उद्गम स्थल पर आरती, हवन पूजन आदि के कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में अभिषेक सिंह, सौरभ प्रताप सिंह ,पंकज शर्मा, राहुल मिश्रा, कपिल देव शर्मा, विक्रांत शर्मा, आशीष सक्सेना, शिवम कुमार, राजेंद्र, मोनू, मनोज मिश्रा, उमेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed