फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ABVP took out a victory procession and paid tribute to the valour of the martyrs.

Pilibhit News: अभाविप ने निकाली विजय यात्रा, बलिदानियों के शौर्य को किया नमन

Mon, 27 Jul 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 27 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
ABVP took out a victory procession and paid tribute to the valour of the martyrs.
कारगिल विजय दिवस पर विजय यात्रा निकालते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन।
पीलीभीत। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से रविवार को भव्य विजय यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विजय यात्रा ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर गौहनिया चौराहे से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, अमर बलिदानी अमर रहें और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। जिला संगठन मंत्री रौनक पाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
विज्ञापन

यात्रा में जिला संयोजक आयुष मिश्रा, वंश मिश्रा, श्याम मिश्रा, अर्पित मौर्य, अंश वर्मा, आयुष मौर्य, अभिनव कुमार, प्रियांशु शर्मा, जतिन सक्सेना, आकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed