फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dispute over the land selected for Annapurna Bhavan

Pilibhit News: अन्नपूर्णा भवन के लिए चुनी जमीन पर विवाद

Mon, 27 Jul 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 27 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dispute over the land selected for Annapurna Bhavan
पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ग्राम नरूपुर के ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के लिए चयनित भूमि को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर राजस्व विभाग की आख्या पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद गाटा संख्या 367 से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, जबकि रिपोर्ट में अतिक्रमण हटाने और उसी भूमि पर भवन निर्माण का प्रस्ताव देने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और उपजिलाधिकारी पीलीभीत को भी शिकायतीपत्र भेजा गया है। पत्र देने वालों में अशफाक, प्रेमपाल, होरीलाल, जयंती देवी, होरीलाल, संतोष कुमार राठौर, मुनेंद्र पाल, देवपाल, राकेश कुमार, बुद्वसेन, मोहनलाल, देवपाल सहित अन्य ग्रामीण शामिल है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील स्तर से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed