{"_id":"6a6a4835d6474b2c9e0898b4","slug":"accused-of-concealing-husbands-illness-before-marriage-also-harassed-for-dowry-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-165333-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पति की बीमारी छिपाकर शादी करने का आरोप, दहेज के लिए भी किया प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पति की बीमारी छिपाकर शादी करने का आरोप, दहेज के लिए भी किया प्रताड़ित
Thu, 30 Jul 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति की बीमारी छिपाकर शादी कराने और बाद में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम मानपुर निवासी ममता देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी छह जून 2023 को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू निवासी जोगेंद्र से हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले पति के ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होने की जानकारी उससे और उसके परिवार से छिपाई गई। विवाह के बाद ससुर मनोहर लाल, सास नत्थो देवी, जेठ वीरेंद्र कुमार, जिठानी रजनी, देवर उमेश, देवरानी श्रुति, ननद किरन देवी, कांती देवी ने पति के इलाज के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
आरोप है कि मांग का विरोध करने पर 19 जुलाई 2023 को उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और दहेज के बिना लौटने पर जिंदा जलाने की धमकी दी गई। 11 जुलाई 2024 को उसके पति की मौत हो गई, जिसकी सूचना भी उसे नहीं दी गई। अन्य लोगों से जानकारी मिलने पर जब वह ससुराल पहुंची तो उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद 25 नवंबर 2025 को दोबारा जाने पर भी उसके साथ मारपीट कर भगा दिया गया। आरोप लगाया कि शादी में दिया गया सामान वापस मांगने पर 18 जून 2026 की रात ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।