फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Alankar Agnihotri met the family of the deceased in Pilibhit

आत्महत्या प्रकरण: पीलीभीत में मृतक के परिवार से मिले अलंकार अग्निहोत्री, कहा- हर संभव मदद कर न्याय दिलवाएंगे

Thu, 16 Jul 2026 09:03 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 16 Jul 2026 09:03 AM IST
सार

राष्ट्रीय अधिकार मंच के अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने बुधवार को बीसलपुर में आत्महत्या करने वाले बर्खास्त कर्मचारी उपेंद्र शंखधर के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद और न्याय का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Alankar Agnihotri met the family of the deceased in Pilibhit
पीड़ित परिवार से बातचीत करते अलंकार अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री बुधवार को बीसलपुर पहुंचे। उन्होंने आत्महत्या करने वाले नगर पालिका के बर्खास्त कर्मचारी उपेंद्र शंखधर के परिजन से मुलाकात की। इस दौरान कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी और न्याय दिलवाया जाएगा।

विज्ञापन


अलंकार अग्निहोत्री ने मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में मृतक के घर जाकर परिजन से बातचीत की। परिजन ने रोते हुए उन्हें उपेंद्र शंखधर पर ढाए गए जुल्मों की दास्तां सुनाई। परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उपेंद्र को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा और जूते में भरकर पेशाब पिलाई थी। 
विज्ञापन


उपेंद्र से जबरन कर लिपिक का कार्य करवाया गया। गलत ढंग से उन पर गबन का आरोप लगाया गया। रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवाया गया। साथ ही उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया। परिजन ने बताया कि आरोपियों की ओर से अब उनके परिवार को तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर पुलिस पर भरोसा नहीं 
परिजन ने विवेचना किसी अन्य थाने की पुलिस से करवाने की मांग की। कहा कि बीसलपुर पुलिस पर उन्हें कोई भरोसा नहीं है। परिजन ने यह भी बताया कि उन्हें आरोपियों से जान माल का खतरा बना हुआ है। यदि न्याय नहीं मिला तो वे कोतवाली में सामूहिक रूप से आत्मदाह कर लेंगे। 

परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने काफी हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों की पीड़ा सुनने के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी उनका हर संभव सहयोग करेगी। आरोपियों को कठोरतम रूप से दंडित कराया जाएगा। आरोपी चाहे कितने भी ताकतवर क्यों न हों। 
 

सरकार को बताया ब्राह्मण विरोधी 
अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताया। ब्राह्मणों पर लगातार हो रहे अत्याचारों को देख कर ही उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी है। अग्निहोत्री ने पीड़ित परिवार से एफआईआर और सुसाइड नोट की कॉपी ली है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा को इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़ित परिवार की मदद कराने को कहा l उन्होंने यह भी कहा कि यदि जिला स्तर से पीड़ित परिवार की मदद नहीं हो सकेगी, तो प्रदेश स्तर से मदद करवाई जाएगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत अवस्थी भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed