{"_id":"6a58569fc4db261b6a0b82ea","slug":"pilibhit-medical-student-murder-blood-stained-chair-continued-to-spread-terror-even-the-next-day-2026-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: खून से सनी कुर्सी दूसरे दिन भी फैलाती रही दहशत, कशिश के कत्ल के वो दो मिनट; पूरी तैयारी करके आया था सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खून से सनी कुर्सी दूसरे दिन भी फैलाती रही दहशत, कशिश के कत्ल के वो दो मिनट; पूरी तैयारी करके आया था सागर
फखरूल इस्लाम, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:14 PM IST
सार
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन कक्ष में खून से सनी कुर्सी दूसरे दिन भी दहशत फैलाती रही। आरोपी सागर पूरी तैयारी करके आया था। आरोपी पहली बार कक्ष में आया, लेकिन बिना कुछ किए लौट गया। कुछ देर बाद वह दोबारा अंदर पहुंचा और हमला कर दिया।
विज्ञापन
1 of 14
pilibhit murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन कक्ष में मंगलवार सुबह के वे दस मिनट अब भी कर्मचारियों के जेहन में ताजा हैं। पैरामेडिकल छात्रा कशिश पर सहपाठी सागर के जानलेवा हमले की दहशत बुधवार को भी कम नहीं हुई। जिस कुर्सी पर बैठी कशिश पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए थे, उस पर खून के धब्बे अब भी दिखाई दे रहे थे।
घटना के बाद कक्ष की सफाई तो करा दी गई, लेकिन खून से सनी कुर्सी वहीं छोड़ दिए जाने से अस्पताल प्रशासन की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठे। घटनाक्रम और कर्मचारियों के बताए अनुसार सामने आया है कि आरोपी सागर पूरी तैयारी के साथ मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। उसने करीब 12 इंच लंबा चाकू एप्रन और कंधे पर टंगे बैग में छिपा रखा था।
2 of 14
कशिश पर हमले के बाद गार्ड ने आरोपी को पकड़ा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
ड्यूटी शुरू होने के बाद वह काफी देर तक कशिश की गतिविधियों पर नजर रखता रहा और मौका मिलते ही सीटी स्कैन कक्ष में पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पहली बार कक्ष में आया, लेकिन बिना कुछ किए लौट गया। कुछ देर बाद वह दोबारा अंदर पहुंचा। उस समय कशिश और उसकी सहपाठी निधि कुर्सियों पर बैठी थीं।
3 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सागर को अपनी ओर बढ़ता देख निधि ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने उसे धक्का देकर सीधे कशिश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। कशिश को बचाने के प्रयास में निधि के हाथ में भी चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
छात्रा कशिश पटेल की हत्या के बाद अस्पताल में पुलिस और अन्य स्टाफ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चीख-पुकार सुनकर मशीन कक्ष में मौजूद वरिष्ठ सीटी रेडियोग्राफर हरीराम शर्मा बाहर आए और आरोपी को रोकने की कोशिश की। आरोपी ने उनकी ओर भी चाकू लहराया। इस बीच सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी ने मिलकर आरोपी को काबू में कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान किसी तरह जान बचाकर बाहर निकली निधि अस्पताल के गलियारे में दीवार के सहारे बैठ गई। कुछ ही मिनटों में सीटी स्कैन कक्ष के बाहर मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।