फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Couple attempts self-immolation with their daughter at Collectorate gate in Bareilly

Bareilly News: कलक्ट्रेट गेट पर दंपती ने बेटी संग की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने बचाया

Thu, 16 Jul 2026 01:06 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 16 Jul 2026 01:06 PM IST
सार

बरेली के कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दंपती ने अपनी बच्ची के साथ यहां आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों की तत्परता से उन्हें बचा लिया गया। 

विज्ञापन
Couple attempts self-immolation with their daughter at Collectorate gate in Bareilly
दंपती को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बृहस्पतिवार सुबह कलक्ट्रेट गेट पर दंपती ने अपनी बच्ची के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की। मीरगंज निवासी लाल सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ करीब 11:45 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। आरोप है कि उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। वहां तैनात इंटेलिजेंस दरोगा और पुलिसकर्मियों ने दंपती के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और तीनों को सुरक्षित बचा लिया। 

विज्ञापन




लाल सिंह ने बताया कि उनके घर के निकास को लेकर पड़ोसियों से विवाद है। यह विवाद करीब 40 वर्षों से चल रहा है। उन्होंने सैकड़ों बार शिकायतें की थीं। थाना दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस और अन्य अधिकारियों से संपर्क किया था। बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लाल सिंह का आरोप है कि मीरगंज एसडीएम कार्यालय का एक होमगार्ड उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दंपती और बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


रास्ता निकासी का है विवाद
लाल सिंह के अनुसार उनके घर के निकास को लेकर पड़ोसियों से विवाद है। यह विवाद करीब चालीस साल से चल रहा है। उन्होंने इस मामले में कई बार अधिकारियों से शिकायत की थी। थाना दिवस और संपूर्ण समाधान दिवस जैसे मंचों पर भी उन्होंने अपनी बात रखी थी। इन शिकायतों के बावजूद उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपती और बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत और आरोपों की जांच की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed