फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Passport Office receives another bomb threat

Bareilly News: बरेली पासपोर्ट कार्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

Thu, 16 Jul 2026 02:26 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 16 Jul 2026 02:26 PM IST
सार

बरेली के प्रियदर्शनी नगर स्थित पुराने पासपोर्ट कार्यालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। बृहस्पतिवार को आए धमकी भरे मेल से कार्यालय में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 

विज्ञापन
Bareilly Passport Office receives another bomb threat
पासपोर्ट कार्यालय में छानबीन करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रियदर्शनी नगर स्थित पुराने पासपोर्ट कार्यालय को बृहस्पतिवार को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक मेल के जरिये यह धमकी दी गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने परिसर की गहन जांच की। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 

विज्ञापन




धमकी भरा मेल पासपोर्ट कार्यालय के ईमेल पर भेजा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्यालय की छत समेत पूरे परिसर की तलाशी ली। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते ने भी जांच अभियान चलाया। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 
विज्ञापन


इसके बाद पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। यह पहली बार नहीं है जब इस कार्यालय को ऐसी धमकी मिली है। इससे पहले भी कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed