{"_id":"6a58a1fa64f5a51d1906945c","slug":"crocodile-reaches-agricultural-area-in-baheri-forest-department-team-rescued-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बहेड़ी के खेतिहर इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बहेड़ी के खेतिहर इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Thu, 16 Jul 2026 02:49 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:49 PM IST
सार
बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव मंडनपुर जूनूबी के खेतों में बृहस्पतिवार को एक मगरमच्छ देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन
टीम ने रस्सी से बांधा मगरमच्छ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव मंडनपुर जूनूबी के खेतिहर इलाके में बृहस्पतिवार को एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। अभियान के दौरान मगरमच्छ कई बार झाड़ियों और पानी भरे हिस्सों में छिप गया, जिससे उसे पकड़ने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
करीब कई घंटे चले अभियान के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि क्षेत्र में कोई जंगली जीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू किया जा सके।
विज्ञापन
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि हाल की बारिश और जलभराव के कारण मगरमच्छ किसी नदी या नहर से निकलकर गांव के जंगल तक पहुंच गया। वन विभाग की टीम ने उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया है।
विज्ञापन