अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान: पीलीभीत में 900 मेधावी हुए सम्मानित, वक्ताओं ने दिखाई भविष्य की राह
पीलीभीत में शनिवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। पदक और प्रशस्ति पत्र पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। वक्ताओं ने मेधावियों को भविष्य की राह दिखाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में अमर उजाला की ओर से शनिवार को आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। शहर के उपाधि महाविद्यालय डिग्री कॉलेज के सामने स्थित अंकिजन बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के 900 मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए। डीएम, एसपी सहित अन्य अफसरों के हाथों सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। उन्होंने डीएम-एसपी संग सेल्फी लेकर सुनहरे पलों को मोबाइल फोन में भी कैद किया। इस मौके पर अफसरों ने बच्चों को भविष्य को लेकर भी विभिन्न पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए।
शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू हुए प्रथम चरण में सीबीएसई, आईसीएसई के मेधावियों को सम्मानित कर मुख्य अतिथि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि जिन बच्चों ने पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें हम सम्मानित कर रहे हैं। आगे चलकर यही बच्चे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करेंगे। एक अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा करेंगे।
डीएम ने कहा कि एक अच्छा नागरिक खुद को सफल बनाने के साथ देश के प्रति सकारात्मक भावना भी रखता है। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई पर फोकस करने पर जोर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रोशनी सिंह ने भी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित कर उन्हें भविष्य में आगे बनने को लेकर जरूरी बातें बताई।
दूसरे सत्र में इन्होंने किया सम्मानित
दोपहर दो बजे से शुरू हुए दूसरे चरण में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सतीश कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजीव कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनके साथ अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपर को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
फ्यूचर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (कॉरपोरेट रिलेशन एंड आउटरिच) अनुभव सिंह व ज्वाइंट डायरेक्टर हेमंत यादव ने भी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र दिए। कार्यक्रम के सह प्रायोजक जेएमबी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस एंड हायर एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर अंचल गुप्ता भी अतिथियों के साथ मिलकर बच्चों को मेडल दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे ही मन लगाकर पढ़ाई करने से भविष्य में एक अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। आगे जाकर ये बच्चे अच्छे ऑफिसर बनेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंजु सिंह ने किया। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कई एक्टिविटीज कराई गई। बच्चों को लगन से पड़ने और साथ ही अखबार रोज पड़ने की भी सलाह दी गई।
एक सफल इंसान बनकर हर किसी का सम्मान करें: सीडीओ
सीडीओ सतीश कुमार मिश्रा ने कहा कि समय निश्चित है तो क्यों न इसका पूरा प्रयोग कर एक सफल व्यक्तित्व व सकारात्मक आचरण बनाने की दिशा में काम करें। एक सफल इंसान बनने के साथ हर किसी का सम्मान करना चाहिए। समय वर्बाद न करते हुए रोजाना ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और मां-बाप का नाम रोशन करें।
सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने मेधावियों को अपना पसंदीदा वर्ग चुनकर उसमें सफलता हासिल करने के बार में बताया। अब समय बदल गया है इंजीनियरिंग, डॉक्टर, वकील, प्रशासनिक सेवाएं से अलग भी कई विकल्प आज हम लोगों के सामने हैं। डीआईओएस राजीव कुमार ने बच्चों को हाईस्कूल, इंटर के बाद आगे की पढ़ाई को लेकर कई टिप्स दिए।
अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें : एसपी
एसपी सुकीर्ति माधव ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को लेकर कहा कि अनजान लोगों से दोस्ती नहीं करें। खासकर बच्चियों की सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। रील में समय खराब नहीं करें। एसपी ने इंटरनेट का पड़र्श, एक्टिविटी में उपयोग करने की सलाह दी। एसपी ने कहा, भले ही आप एक अच्छे विद्यार्थी बनकर सफल व्यक्ति बने, लेकिन जरूरी है कि एक अच्छा इंसान बनने पर भी काम करें, किसी का अहित न करें।