Pilibhit News: मकान पर कब्जे की कोशिश, युवक को घसीट कर बाहर निकाला, बहन और भाजपा नेता पर आरोप
पूरनपुर में एक मकान पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित कुलबीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अपनी बहन और एक भाजपा नेता पर आरोप लगाया है।
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर नगर के बंडा बस स्टैंड के पास के मकान पर दिनदहाड़े कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुछ लोग एक युवक को घर से घसीट कर निकालते दिख रहे हैं। मामले में गणेशगंज बंडा बस स्टैंड के समीप रहने वाले कुलबीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अपनी बहन और भाजपा नेता पर आरोप लगाया है।
पुलिस को दी तहरीर में कुलबीर ने बताया कि रविवार की शाम उनकी बहन और नगर के भाजपा नेता अपने आठ से 10 साथियों के साथ मकान पर कब्जे की नियत से उसके घर में घुस आए। उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पैरों से पकड़ कर घसीटते हुए सड़क तक ले गए। उसे मारापीटा भी गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
यह भी पढ़ें- Pilibhit: सीएचसी में बिजली गुल, ऑक्सीजन न मिलने से नवजात की मौत: परिजन बोले- स्टाफ ने नहीं चलाया जेनरेटर
पीड़ित कुलबीर ने यह भी बताया कि जिस मकान में वह रह रहा है, उसका वाद भी न्यायालय में विचाराधीन है। उसकी बहन और भाजपा नेता मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि संपत्ति पर कब्जेदारी के प्रयास का एक प्रकरण सामने आया है। परिवार के सदस्यों का आपस का मामला है। जांच कराई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
